हंगामा: पुलिस कमिशनर के कार्यालय में निहंगों ने कांग्रेसी नेता को दौड़ाया

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कार्यालय में वीरवार को उस समय हंगामा मच गया जब निहंग जत्थेबंदियों ने कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मंड को घेर लिया। मंड निहंगों से बचकर भागने लगे तो वे गिर गए और उनकी दस्तार उतर गई। इसके बाद उनके सुरक्षा कर्मचारी और पुलिस कर्मचारी उन्हें घेर कर पुलिस कमिशनर कार्यालय में ले गए। इसके बाद निहंग जत्थेबंदियों को पुलिस अधिकारियों ने समझाया और वहां से भेजा। थाना डिवीजन तीन में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के माता पिता के बारे में सोशल मीडिया में अपशब्द बोलने के एक मामले में निहंग जत्थेबंदियों आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर इक्ट्ठा हुई थी। इसी दौरान कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड और उनके साथ शिवसेना पंजाब के अमित अरोड़ा वहां पहुंचे।

Advertisements

पहले तो वह दोनों पुलिस कमिश्नर से अपने किसी मामले में मिलने के लिए आए। उसके बाद जब दोनों बाहर निकले तो निहंग सिंहों के साथ उनका आमना सामना हो गया। दोनों तरफ से गालियां निकालनी शुरू कर दी गईं। इसी दौरान निहंग जत्थेबंदियों ने दोनों का घेराव कर लिया। निहंग जत्थेबंदियों ने पुलिस की मौजूदगी में ही मंड का पीछा करना शुरू कर दिया। मंड के सुरक्षा कर्मचारी उन्हें घेर कर खड़े हो गए। जब निहंग सिंह आगे आए तो कांग्रेसी नेता मंड वहां से भागने लगे। इसी दौरान वह नीचे गिर गए और उनकी कार्यालय भी उतर कर गिर गई और उनके घुटने पर चोट लगी। पुलिस ने बीच बचाव किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here