राष्ट्रीय आपदा के प्रस्ताव पर भाजपा का विधानसभा से बायकॉट दुर्भाग्यपूर्ण:  रोहित शर्मा 


हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह  की कोशिशें जरूर पूरी होगी लेकिन इस मामले में भाजपा का नकली चेहरा सामने आ गया है। यह बात जिला हमीरपुर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एडवोकेट रोहित ठाकुर ने हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कही । उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के अनुसार  यदि केन्द्र सरकार फिर भी इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं करती तो राज्य के तहत अपने स्तर पर राष्ट्रीय आपदा पर मिलने वाली राहत प्रभावितो को दी जाएगी।

Advertisements

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने बच्चो द्वारा गुलक तोड़ धनराशि आपदा राहत कोष में जमा करवाने से प्रेरणा ली और अपने निजी खातों से सारा धन निकाल राहत कोष में जमा करवा दिया। रोहित शर्मा ने कहा  कि जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यमंत्री के इन फैसलों की प्रशंसा करती है। उन्होने कहा कि कुछ  किराये पर लोग लाकर हमीरपुर के गांधी चौक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा आपदा के प्रति गंभीर नही है इसीलिए भाजपा ने इस गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर बायकॉट तक कर दिया। रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी भी हिमाचल की आपदा को लेकर गंभीर हैं लेकिन  हिमाचल को अपना दूसरा घर मानने वाला केंद्रीय नेतृत्व इस मामले को लेकर अब तक चुप है। उन्होंने आशंका जाहिर की कि कहीं महिलाओं के लिए लोकसभा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने वाला प्रस्ताव भी कहीं चुनावी जुमला ही साबित न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here