Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal टौणी देवी में की गई बिजली मजदूर एकता यूनियन की बैठक

टौणी देवी में की गई बिजली मजदूर एकता यूनियन की बैठक

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। वीरवार को बिजली मजदूर एकता यूनियन की बैठक टौणी देवी में यूनियन के राज्य महासचिव व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में निम्न प्रकार के एजेंडा पर चर्चा हुई, जिसमें हमीरपुर जिला सेक्रेटरी राजकुमार, कोषाध्यक्ष विजय कुमार और अन्य समस्त सदस्य बैठक में मौजूद रहे। आपको बता दें की बैठक में निम्नलिखित एजेंडा पर चर्चा हुई, जिसमें यूनियन के सदस्यों की शिकायत है कि कुछ एक जगह उपमंडल स्तर पर अधिकारी उनकी सेवाओं को निरस्त करने की धमकी दी जा रही है।

Advertisements

बिजली मजदूर एकता यूनियन के जितने भी सदस्य हैं जो की वर्क आउटर पर पिछले 18 से 20 वर्षों की सेवा बिजली बोर्ड को कम मेहनताने पर सेवाएं दे रहे हैं जबकि यूनियन के सदस्यों का कोर्ट केस की उच्चतम न्यायालय शिमला हिमाचल प्रदेश में सुनवाई चल रही है और यूनियन के सदस्यों को उच्चतम न्यायालय शिमला से सटे आउटर मिला है कि किसी निर्णय तक किसी भी सदस्य की सेवा को निरस्त नहीं किया जा सकता। यदि कोई अधिकारी कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करेगा तो बिजली मजदूर एकता यूनियन हिमाचल प्रदेश उसे अधिकारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करेगी तथा उसे अधिकारी के विरोध में प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here