
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली क्रिकेट टीम का चयन 17 मार्च को दोपहर 2 बजे स्थानीय एचडीसीए ग्राउंड रेलवे मंडी, होशियारपुर में होगा। यह जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि इस चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ी होशियारपुर जिले से संबंधित होने चाहिएं तथा उनकी जन्म तिथि 1 सितंबर 2026 से 23 वर्ष से कम होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस चयन में चुनी हुई होशियारपुर की टीम 25 मार्च से शुरु हो रही अंतर जिला अंडर-23 प्रतियोगिता में भाग लेगी। डा. घई ने बताया कि इस चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ी होशियारपुर जिले से प्रमाणित अपने जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड तथा शिक्षा के प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं।












