अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने होशियारपुर का दौरा कर आगामी विधान सभा 2022 की तैयारियों की समीक्षा की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब अमित कुमार ने आज होशियारपुर का दौरा करते हुए आगामी विधान सभा 2022 के प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विशेष सरसी संशोधन व पोलिंग स्टेशनों की रेशनलाइजेशन, जिले में कानून व्यवस्था व्यवस्था, खर्चे वाले संवेदनशील विधान सभा क्षेत्रों की पहचान, ए.डी.ई.ओ व ए.आर.ओज के खाली पदों को भरने, ई.वी.एम व वी.वी.पैट्स की पहले चरण की चैकिंग आदि मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात, एस.डी.एम- कम ई.आर.ओ 43 होशियारपुर शिवरा सिंह बल, आर.टी.एम-कम-ई.आर.ओ 41- उड़मुड़ सुखविंदर सिंह बराड़, डी.डी.पी.ओ-कम-ई.आर.ओ 42-  शाम चौरासी सर्बजीत सिंह बैंस व चुनाव तहसीलदार हरमिंदर सिंह भी मौजूद थे।
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधान सभा 2022 को ध्यान में रखते हुए नए योग्य वोटरों को अधिक से अधिक रजिस्टर्ड करने के निर्देश दिए ताकि आने वाले चुनावों में युवा वोटर अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभा सके। बैठक के दौरान उन्होंने आगामी चुनाव के लिए अतिसंवेदनशील क्षेत्रों व खर्चे वाले स्थानों की पहचान करने पर जोर दिया। उन्होंने इस दौरान नवनिर्मित ई.वी.एम व वी.वी पैट ईमारत का भी दौरा किया। इसके बाद उन्होंने ई.वी.एम की चल रही पहले चरण की जांच(एफ.एल.सी)  के काम की समीक्षा के लिए स्ट्रांग रुम भी चैक किया।  
जिले के विधान सभा क्षेत्रों संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि एस.एस.आर-2022 की सभी प्री-रिविजन गतिविधियां कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनजर सभी नोडल अधिकारी नियुक्त कर लिए गए हैं वे चुनाव ड्यूटी पर हैं। जिला चुनाव अधिकारी ने इस दौरान विधान सभा 43-होशियारपुर के ए.डी.ई.ओ व ए.आर.ओ-1(तहसीलदार होशियारपुर) के खाली पड़े पदों को भरने व एस.डी.एम मुकेरियां-कम-रिटर्निंग अधिकारी-39 मुकेरियां जो कि 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं के पदों को भरने की प्रार्थना की।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि विधान सभा चुनाव से संंबंधित सभी टीमें जैसे कि फ्लाइंग स्कवार्ड टीम, स्टैटिक सर्विलेंस टीम, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो देखने वाली टीम, चुनाव खर्चे की टीमें सभी विधान सभा  क्षेत्रों में बनाई गई है। उन्होंने कहा कि 18-19 वर्ष की आबादी की वोटे बनाने संंबंधी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गरुड़ एप को सभी बी.एल.ओज के मोबाइलों पर डाउनलोड करवाया गया है व इस एप संबंधी उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि गरुड़ एप से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के  लिए बी.एल.ओज की सहायता के लिए सभी विधान सभा क्षेत्रों में ए.एल.एम.टी नियुक्त किए गए हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here