Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur सराहनीय: अब तक 32 हजार से अधिक व्यक्तियों ने सांझी रसोई में...

सराहनीय: अब तक 32 हजार से अधिक व्यक्तियों ने सांझी रसोई में खाया खाना

needy-people-eat-meal-sanjhi-rasoi-hoshiarpur.jpg

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़): जिलाधीश-कम-प्रधान जिला रैड क्रास सोसायटी विपुल उज्जवल ने बताया कि होशियारपुर खोली गई सांझी रसोई को दिन प्रति दिन काफी उत्साह मिल रहा है और प्रशासन के इस प्रयास की हर ओर प्रशंसा हो रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दिन तक 32 हजार 627 व्यक्तियों द्वारा सांझी रसोई में खाना खाया गया है, जिससे साबित होता है कि सांझी रसोई जिस उद्देश्य के लिए खोली गई थी वह उद्देश्य कारगार साबित हो रहा है।

Advertisements

needy-people-eat-meal-sanjhi-rasoi-hoshiarpur.jpg

जिलाधीश विपुल उज्जवल ने बताया कि जिला रैड क्रास द्वारा मोहल ईष नगर ( नजदीक रैड क्रास बाल वाटिका) होशियारपुर में चलाई जा रही सांझी रसोई द्वारा सोमवार से शनिवार तक रोजाना करीब 400 व्यक्तियों को पोष्टिक भोजन केवल 10 रुपए में मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनी स्वतंत्रता दिवस की खुशी को मुख्य रखते हुए रैड क्रास द्वारा करीब 376 व्यक्तियों को बिलकुल मुफ्त खाना व फ्रूट भी मुहैया करवाया गया।

जिलाधीश ने बताया कि यह प्रोजैक्ट जिला होशियारपुर के दानी सज्जनों व समाज सेवकों की सहायता के साथ सफलतापूर्वक चल रहा है। उन्होने बताया कि यह प्रोजैक्ट तहत एक दिन सांझी रसोई के साथ ( बुक ए डे विद सांझी रसोई) बड़े स्तर पर बुकिंग भी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस बुकिंग द्वारा दानी सज्जन अपना विशेष दिन विवाह की वर्षगांठ, जन्मदिन व अन्य विशेष याद सांझी रसोई में मनाने के लिए बुक करवा रहे है। सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी नरेश गुप्ता ने बताया कि जिले के दानी सज्जन व समाज सेवक सांझी रसोी में अपना योगदान डालने के लिए जिला रैड क्रास कार्यालय के साथ संपर्क कर सकते है। उन्होंने अपील की कि दानी सज्जन सांझी रसोई में योगदान डालने के लिए आगे आए।

narula-lehanga-house-bassi-khawaju-hoshiarpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here