Saturday, October 24, 2026
Home Jammu & Kashmir घाटी में आतंकियों को शरण देने वालों की खैर नहीं, अब तक...

घाटी में आतंकियों को शरण देने वालों की खैर नहीं, अब तक 20 लोग गिरफ्तार

श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। पुंछ के भाटा धुरियां के जंगलों में पाकिस्तान की ओर से भेजे गए आतंकियों के सफाए के लिए भारतीय सेना का अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ जारी आपरेशन 20वें दिन भी जारी रहा। घने जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश के लिए यहां एक ओर सुरक्षाबलों द्वारा ड्रोन की मदद ली जा रही है तो वहीं आतंकियों को पनाह देने वालों को भी भी नहीं बख्शा जा रहा है। सुरक्षाबलों ने वीरवार को आतंकियों को शरण देने के आरोप में तीन स्थानीय लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसे मिलाकर अब तक कुल 20 स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Advertisements

वीरवार को गिरफ्तार हुए 3 लोगों में दो सगे भाई

वीरवार को गिरफ्तार हुए 3 लोगों में दो सगे भाई बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी इनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। गौरतलब है कि भाटा धुरियां के जंगलों में आतंकियों के खात्मे के लिए जारी सुरक्षाबलों के अभियान में अभी तक दो जेसीओ सहित तीन सैनिक शहीद हो चुके हैं जबकि जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान सहित सेना का एक जवान घायल भी हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here