Saturday, October 24, 2026
Home National सीवर के मैनहोल के ऊपर चला रहे थे पटाखे, गैस ने पकड़ी...

सीवर के मैनहोल के ऊपर चला रहे थे पटाखे, गैस ने पकड़ी आग 5 बच्चे झुलसे

सुरत (द स्टैलर न्यूज़)। सीवर के मैनहोल के ऊपर बैठकर पटाखे जलाना बच्चों को महंगा पड़ गया। सीवर के मैनहोल से हो रहे गैस रिसाव ने आग पकड़ ली। इस दौरान 5 बच्चे झुलस गए, उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि बच्चे गंभीर घायल होने से बच गए हैं। मामला गुजरात के सुरत का है।

Advertisements

यह गैस तुलसी दर्शन सोसाइटी में सीवर के ढक्कन के नीचे से निकली है। बच्चों ने पटाखे जलाने के लिए आग जलाई तो नीचे से लपटें निकलने लगीं। लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, बाद में फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। यह हादसा एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here