Friday, October 23, 2026
Home National PM Modi ने एलएनजेपी अस्पताल का किया दौरा, विस्फोट पीड़ितों से की...

PM Modi ने एलएनजेपी अस्पताल का किया दौरा, विस्फोट पीड़ितों से की मुलाकात

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल जाकर हाल ही में लालकिले के पास हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों से बातचीत की और उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। श्री मोदी ने घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना भी की।

Advertisements

विस्फोट घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने जोर देकर कहा, “षड्यंत्र के पीछे जो लोग हैं, उन्हें सजा दी जाएगी।”

एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:

“एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिला। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” इस षड्यंत्र के पीछे जो लोग हैं उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here