भारत में मुस्लमान सुरक्षित नहीं तो वे किसी भी देश में सुरक्षित नहीं रह सकते: कर्मवीर बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अगर भारत में मुस्लमान सुरक्षित नहीं तो वे किसी भी देश में सुरक्षित नहीं रह सकते। यह विचार जिला संघर्ष कमेटी की मीटिंग में जिला अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने व्यक्त किये। कर्मवीर बाली ने कहा कि विडम्बना ही है की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने त्रिपुरा में मुस्लमानों पर क्रूरता की बात कही है। यह सिवाये भड़काने बाले बयान के सिवा कुछ भी नहीं है। उन्होने कहा पाकिस्तान में हिन्दु लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन करके मुस्लमानों से निकाह किया जा रहा है, वहां हिन्दु अल्पमत में हैं, मंदिरों और हिन्दु देवी देवताओं की मूर्तियों को खंडित किया जा रहा है और वहां की हकूमत मूकदर्शक बनी हुई है। बंगलादेश में भी मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। लेकिन राहुल गांधी जी ने आज तक हिन्दुओं पर हो रही क्रूरता के बारे में कभी एक शब्द भी नहीं बोला।

Advertisements

हैरानी हो रही है कि भारत में अगर मुस्लमानों पर क्रूरता हो रही होती तो उनकी अबादी करोड़ों में नहीं होती। पाकिस्तान, बंगलादेश में हिन्दुओं पर क्रूरता हो रही है और वहां हिन्दु लुप्त होने के कगार पर हैं। हैरानी है राहुल गांधी जी वोटों के समय जनेऊ धारण करके मंदिरों में जाकर हिन्दु वोट लेने के लिए हिन्दुओं को लुभाते हैं लेकिन हिन्दुओं पर हो रही क्रूरता पर एक शब्द भी नहीं बोलते। यही कारण है कि कांग्रेस अर्श से फर्श पर आ गई है, अभी तक नेताओं ने आंखें व कान बंद किए हुए हैं । समय रहते आंखें और कान खुल जाने चाहिए और हिन्दुओं का विरोध बंद होना चाहिए। इस अवसर पर निर्मल सिंह, विद्याभूषण, उत्तम सिंह, गुड्डु सिंह, नीरज शर्मा, रमेश कुमार आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here