गिलजियां ने दीवाली के मौके निर्माण श्रमिकों को वित्तीय मदद देने के लिए मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से श्रम मंत्री पंजाब स. संगत सिंह गिलजियां ने दीवाली के मौके पर निर्माण श्रमिकों को 3100 रुपए की वित्तीय मदद देने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद किया है। यहाँ जारी बयान में स. गिलजियां ने कहा कि हम दो दिन पहले ही पंजाब सरकार के बोर्ड आफ कंस्ट्रकशन वर्कर के पास रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिकों को दीवाली के मौके पर वित्तीय मदद देने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का कार्य आरंभ किया था और बीती रात ही यह फाइल मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी से मंज़ूरी के लिये भेजी गई थी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस फाइल सम्बन्धी आज प्रातः काल 10 बजे मुख्यमंत्री पंजाब के साथ मुलाकात की और इस सम्बन्धी अवगत करवाया जिस पर मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने इस फाइल को तुरंत कलियर कर दिया। उन्होंने कहा कि यह राशि लाभार्थियों के खाते में आज शाम से डलनी शुरू हो जायेगी। उन्होंने कहा पंजाब देश का एकमात्र राज्य है जिसने निर्माण श्रमिकों को बीते एक वर्ष के दौरान सबसे ज़्यादा वित्तीय मदद दी है। स. गिलजियां ने कहा कि पंजाब सरकार निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और भविष्य में भी निर्माण श्रमिकों के कल्याण वाली कई और स्कीमें भी शुरू करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here