Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री द्वारा लेह में घटित हादसे में नौ जवानों की शहादत पर...

मुख्यमंत्री द्वारा लेह में घटित हादसे में नौ जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को लेह में घटित हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस हादसे में पंजाब के दो जवानों सहित नौ जवान शहीद हो गए। यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शूरवीर नायकों ने देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए अपना फर्ज निभाते हुए शहादत प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि बदकिस्मती से इन नौ शहीदों में पंजाब के दो सुपुत्र रमेश लाल (फरीदकोट) और तरनदीप सिंह बसी पठाना भी शामिल हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह देश के लिए और ख़ास कर परिवारों के लिए अपूर्णीय कमी है। 

Advertisements

मुख्यमंत्री ने इन बहादुर सैनिकों के परिवारों के साथ हमदर्दी प्रकट करते हुये कहा कि पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में इन परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इन शहीदों ने देश की एकता की रक्षा के लिए अपनी ड्यूटी बहादुरी से निभाने के लिए पूरी तनदेही दिखाई और राज्य की शानदार विरासत को बरकरार रखा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन शहीदों के अद्वितीय बलिदान उनके साथी सैनिकों और अन्य नौजवानों को अपनी ड्यूटी और भी समर्पण और तनदेही के साथ निभाने के लिए प्रेरित करेगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here