कांग्रेसियों की आपसी लड़ाई में पंजाब को हो रहा है भारी नुकसान: भाजपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं  पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, विनोद परमार, मीनू सेठी,मोहिंदर पाल सैनी (राजा), जिंदु सैनी द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि कांग्रेस सरकार के इस कार्यकाल में पंजाब हर फ्रंट पर 10 साल पीछे चला गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के साथ कर्जा माफी, बेरोजगारी, नशे, माइनिंग, बिजली  सौदों को रद्द करना और बेअदबी कांड के दोषियों को सजा दिलवाने के वायदों से  पंजाब में कांग्रेस की सरकार आई थी। पौने 5 वर्ष बीतने के बाद भी सभी मुद्दे  ज्यों के त्यों ही खड़े हैं।  जो  थोड़ी बहुत रहतें  दी गई है वह भी 2022  के चुनावों को सामने देख कर दी गई है।  

Advertisements

उन्होंने कहा कि  कर कांग्रेसी  आपस में लड़कर समय बर्बाद कर रहे हैं तथा लोगों का असली  मुद्दों की तरफ से ध्यान  हटाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणाएं भी महज लोगों को गुमराह करके वोट लेने तक सीमित है क्योंकि जो खजाना पिछले 5 साल से खाली बताया जा रहा है। उसमें से मुख्यमंत्री की घोषणाएं कैसे पूरी हो सकेगी। श्री तीक्ष्ण सूद ने कहा की सिद्धू की  सरकार के खिलाफ बयानबाजी ना केवल उसकी  की हैंकडबाजी  तथा राजनितिक महत्वकांशा दर्शा  रही है। परन्तु  पंजाब की सरकार की नाकामी व नाकामयाबी का भी प्रमाण  है।  भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस को पूरी तरह से  नकार चुके हैं अब कोई भी तिकड़म बाजी उनके काम नहीं आएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here