Saturday, October 17, 2026
Home Jammu & Kashmir अच्छी खबर: कश्मीर घाटी में तैनात सैनिक देश सेवा के साथ कर...

अच्छी खबर: कश्मीर घाटी में तैनात सैनिक देश सेवा के साथ कर सकेंगे पढ़ाई

श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। कश्मीर घाटी में तैनात सैनिकों को दूरस्थ शिक्षा के पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने के लिए सेना ने सोमवार को कश्मीर विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौते के अनुसार, कश्मीर में तैनात सेना के जवान, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय, कश्मीर विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।

Advertisements

सेना के कर्मियों को उपलब्ध कराए जा रहे पाठ्यक्रमों में छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स से एक साल के डिप्लोमा कोर्स और दो साल के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स शामिल हैं। जवानों के रजिस्ट्रेशन के लिए वर्तमान में कुल 18 पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जिन्हें आने वाले समय में बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि दीर्घकालिक समझौता ज्ञापन से कश्मीर में तैनात सैनिकों को लाभ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here