बसपा को बड़ा झटका: पूर्व विधानसभा प्रभारी जगप्रीत साही भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने किया स्वागत

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। दसूहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को उस समय मजबूती मिली जब बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रभारी जगप्रीत शाही बसपा छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन मंत्री दिनेश कुमार, महामंत्री जीवन गुप्ता, सुभाष शर्मा, दयाल सिंह सोढ़ी, राजेश बाघा, जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास द्वारा सरोपा डालकर पार्टी में शामिल किया गया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की जनहित नीतियों को देखते हुए कई लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंजाब की समृद्धि और विकास के लिए बचनबद्ध है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को विकास कार्यों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के कल्याण की चिंता है। उन्होंने कहा कि लोग खुद समझदार हैं। इस मौके पर जगप्रीत साही ने कहा की वह बसपा की खराब नीतियों के कारण पार्टी छोड़ रहे हैं और मोदी की जनहितैषी नीतिओ के कारण भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने बसपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का कोई मूल्य नहीं है। बसपा के कुछ नेताओं ने अकाली दल के साथ पार्टी को गिरवी रखा है। बसपा ने पैसे वाले लोगों को टिकटें बेची हैं। बसपा में पुराने लोगों की कोई कदर नहीं। इससे दुखी होकर उन्होंने बसपा को अलविदा कहा है। अब वह भाजपा के लिए काम करेंगे और भाजपा को मजबूत करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कैप्टन कर्ण सिंह, डा. कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here