Sunday, October 11, 2026
Home Latest जेसन मैथ्यू जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य नियुक्त

जेसन मैथ्यू जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेसी कार्यकर्ता जेसन मैथ्यू को कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की सिफारिश पर जिला शिकायत निवारण कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए कैबिनेट मंत्री अरोड़ा एवं सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया।

Advertisements

मैथ्यू ने कहा कि जिला शिकायत निवारण कमेटी एक महत्वपूर्ण कमेटी है तथा इसके माध्यम से जन समस्याओं को दूर करवाने के लिए वह पूरी तरह से प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा की अगुवाई में जहां पंजाब में उद्योगों का विकास होना प्रारंभ हो चुका है वहीं नए उद्योग लगने से रोजगार के साधन भी विकसित हो रहे हैं। साथ ही साथ होशियारपुर का रुका हुआ विकास भी गतिमान हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here