Monday, October 26, 2026
Home National बेवफा पति को सिखाया सबक, तलाक के बाद किताब में छाप दिए...

बेवफा पति को सिखाया सबक, तलाक के बाद किताब में छाप दिए किस्से

लंदन (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिक में रहने वाली एक महिला ने अपने पति से बेवफाई का ऐसा बदला लिया कि रातोंरात फेमस हो गई। महिला के पति का 19 साल की लडक़ी के साथ अफेयर चल रहा था। जब महिला को इसका पता चला तो वो बुरी तरह टूट गई, लेकिन फिर उसने खुद को संभाला और कुछ ऐसा कर दिखाया कि हर जुबां पर उसकी तारीफ होने लगी।
‘डेली स्टार’ की रिपोर्ट के अनुसार, गैब्रिएला स्टोन आज एक प्रसिद्ध लेखिका हैं और उन्होंने ये प्रसिद्धि अपने पति की बेवफाई को कहानी के रूप में ढालकर हासिल की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति के अफेयर और उसके बाद अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है। गैब्रिएला ने बताया कि उन्हें अपने पति के अफेयर पर तब यकीन हुआ, जब उसकी गर्लफ्रेंड की तस्वीर उन्हें लिविंग रूम में लगी हुई मिली। गैब्रिएला ने कहा मेरे पति को लगा कि था कि मैं इससे टूट जाउंगी, लेकिन मैंने ने इस कहानी को बेस्टसेलर बना दिया। मेरी सबसे मशहूर किताब मेरी अपनी कहानी है। अमेरिकी लेखिका ने बताया कि उन्होंने पति से तलाक लिया और अपनी ही कहानी को एक किताब के तौर पर लोगों के सामने पेश कर दिया। अपनी किताब में मुख्य किरदार का नाम पति के नाम पर ही डेनियल रखा है। लोगों को ये किताब काफी पसंद आ गई।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here