Wednesday, October 28, 2026
Home Sports एकतरफा मुकाबले में कुल्लू ने अर्की कालेज को हराया

एकतरफा मुकाबले में कुल्लू ने अर्की कालेज को हराया

bas-उपायुक्त ने किया अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन – प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 29 महाविद्यालयों की टीमें ले रही हैं भाग-
कुल्लू (वरिष्ठ पत्रकार रजनीश शर्मा): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता सोमवार को ढालपुर मैदान में आरंभ हो गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त राकेश कंवर ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने कहा कि खेल में जीत-हार चलती रहती है लेकिन मैदान में उतरना ही अपने आप में बड़ी बहुत उपलब्धि होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को टीवी पर मैच देखने के बजाय स्वयं मैदान में जाकर खेलना चाहिए। इससे शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होगा। इससे पहले राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के प्रधानाचार्य डा. नंद लाल शर्मा ने उपायुक्त, अन्य अतिथियों, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अधिकारियों, सभी टीम प्रभारियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मेजबान कालेज कुल्लू और अर्की कालेज के बीच खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले में कुल्लू ने अर्की को 50-23 से हरा दिया। उद्घाटन अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य यशपाल महंत, डा. दयानंद, स्थानीय कालेज के शिक्षक, प्रदेश विश्वविद्यालय के अधिकारी, विभिन्न टीमों के प्रभारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here