पार्टी वालंटियरों के दम पर और जनता के सहयोग से बनाएंगे 2022 में सरकार: जिम्पा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी के वालंटियरों की मेहनत एवं लग्न और आम आदमी के सहयोग से प्रदेश में आम आदनमी पार्टी की सरकार बननी तय है। क्योंकि, आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो आम आदमी की बात करती है और सरकार बनाने को लेकर किे गए वायदे करने में सक्षम है। यह बात पार्टी के हलका इंचार्ज ब्रह्मशंकर जिम्पा ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर जिम्पा ने कहा कि आप सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के विकास हेतु किए गए कार्यों का आम आदनी पर बहुत प्रभाव है तथा यही आम आदमी की ताकत हैं। क्योंकि, आम आदमी जमीनी स्तर पर विकास की राह जोत रहा है जिसके लिए वह सभी पार्टियों पर विश्वास कर चुका है। लेकिन उसे विकास नहीं मिला। अब जबकि उसे आशा की किरण के रुप में आम आदमी पार्टी मिली है तो वह इस मौके पर खोना नहीं चाहता।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आने वाली विधानसभा चुनाव में जनता आप की सरकार बनाएगी। इस मौके पर जिला प्रधान दिलीप ओहरी, सचिव करमजीत कौर सैनी, अमरजोत सिंह सैनी, सतवंत सिंह सियान, बलविंदर सैनी, जसपाल सुमन, अमनदीप सिंह बिंदा, राजिंदर कुमार, अंशुल शर्मा तथा एडवोकेट विशाल कुमार नंदा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here