डोकलाम में चीनी सेना का पीछे हटना मोदी सरकार की बड़ी जीत : डा. रमन घई

रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/अरविन्द शर्मा

Advertisements

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़): जिला भाजपा की बैठक स्थानीय शास्त्री मार्किट पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिला महामंत्री गोपी चंद कपूर ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में गोआ में भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए बताया कि डोकलाम क्षेत्र से चीनी सेना का पीछे हटना माननीय प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र की एन.डी.ए. सरकार की बड़ी जीत है। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि सरकार की मजबूत विदेश नीति व आंतरिक मामलों में मजबूत इच्छाशक्ति के कारण ही आज भारत का सिर पूरे विश्व में ऊंचा हुआ है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की एन.डी.ए. सरकार ने डोकलाम मुद्दे पर नाजुक व गंभीर परिस्थितियों में जिस तरह संयम व मजबूती दिखाते हुए जिस तरह चीनी फौज को पीछे हटने के लिए मजबूर किया यह एन.डी.ए. सरकार की सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि हम सभी को तन-मन व धन से देश की एकता व आखंडता के लिए हमेशा तैयार रहना होगा ताकि भविष्य में भी कोई अन्य देश भारत के मजबूत लोकतंत्र की तरफ अपनी बुरी नजर न डाल सके। इस अवसर पर जिला महामंत्री गोपी चंद कपूर, एडवोकेट डी.एस.बागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरबजीत कौर, उपाध्यक्ष ज्ञान बांसल, गौरव वालिया, कुलभूषण सेठी, जिला सचिव एस.एम. सिद्धु, डा. राज कुमार सैनी, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, देहाती मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अश्विनी ओहरी, महासचिव पंकज शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद हनी, बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष महिंदर पाल धीमान, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलबीर सिंह अजड़ाम के अलावा कमलजीत कौर, प्रैस सचिव ज्योति कुमार जौली, प्रमोद शर्मा, शाम लाल, नीरज शर्मा, गगनदीप सैनी, अलोक, रवी कुमार जसबीर सिंह आदि भाजपा नेता भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here