सरकारी कॉलेज होशियारपुर में ’’संविधान दिवस’’ मनाया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर में वाईस प्रिंसीपल जोगेश और रैड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार के सहयोग से ’’संविधान दिवस’’ मनाया गया। इस अवसर पर वाईस प्रिंसीपल जोगेश ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस समय आज़ादी के संघर्ष में योगदान देने वाले देश भक्तों को याद किया। उन्होंने किसी देश के लिए संविधान की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ. भीम राव अम्बेडकर के जीवन पर भी प्रकाश डाला जिनके सहयोग से भारत का संविधान लिखा गया। उन्होंने कहा कि संविधान के बिना देश का शासन नहीं चलाया जा सकता।  

Advertisements

संविधान दिवस के अवसर पर रैड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार ने कहा कि हमारा संविधान देश के लोगों को एक माला में पिरोता है। हर प्रकार के भेदभाव को मिटाता है। हर एक को बराबरता का हक प्रदान करता है और हर प्रकार की एकता बनाये रखने में सहयोग देता है। यह संविधान 26 जनवरी 1949 को बनकर तैयार हो गया था इसे 26 जनवरी 1950 को देश में लागू कर दिया गया। इसके लागू होने से भारत गणतंत्र देश बन गया। इस समय प्रो. विजय कुमार की तरफ से करवाये गये लेखन मुकाबले में साहिल ने पहला, तानीया ने दूसरा तथा राजदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण मुकाबले में नीरज चौधरी ने पहला, सोनम ने दूसरा और मोहित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को ईनाम देकर सम्मानित किया गया। प्रो. विजय कुमार  ने विद्यार्थियों को भारत के संविधान के प्रति बनते फर्ज को ईमानदारी से निभाने की शपथ दिलाई। वाईस प्रिंसीपल जोगेश, प्रो. विजय कुमार, प्रो. सुनीता भट्टी, एकसप्रीत के इलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here