Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार ने एडवोकेट हरप्रीत संधू को इनफोटैक का चेयरमैन किया नियुक्त

पंजाब सरकार ने एडवोकेट हरप्रीत संधू को इनफोटैक का चेयरमैन किया नियुक्त

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से आज प्रसिद्ध वकील, लेखक और नेचर आर्टिस्ट हरप्रीत सिंह संधू को पंजाब सूचना प्रौद्यौगिकी और संचार प्रौद्यौगिकी निगम लिमटिड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस बड़ी ज़िम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह का धन्यवाद करते हुये एडवोकेट हरप्रीत संधू ने इस कार्य को पूरे तन-मन और ईमानदारी के साथ निभाने का वायदा किया।उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह ने संधू को बधाई और शुभकामनाएं दी।ज़िक्रयोग्य है कि एडवोकेट हरप्रीत संधू अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और संबंधों में महारत के साथ एक पेशेवर वकील हैं। वह पूर्व ऐडीशनल एडवोकेट जनरल पंजाब, प्रसिद्ध लेखक और नेचर आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने विभिन्न देशों के कानूनों की भारत के साथ तुलना करते हुए कानूनी तुलनात्मक अध्ययन पर चार किताबें लिखी हैं।

Advertisements

उनको इंग्लैंड एंड वेलज़, यूनाइटिड किंगडम के कालेज आफ लॉ से इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्रिमिनल प्रोसीजर में प्रेक्टिस डिप्लोमा भी प्रदान किया गया है। उन्होंने फ्रांस में एंबेसडर ऑफ गुड्डविल (आई.आई.-जीएसइ अवार्डी) के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व है। उन्होंने भारत में घाना हाई कमिशन की तरफ़ से आपसी व्यापारिक संबंधों को उत्साहित करने के लिए कोआरडीनेटर के तौर पर भी सेवाएं निभाई हैं।उन्होंने पंजाब की कुदरत के साथ-साथ ऐतिहासिक गुरुद्वारों पर तस्वीरों सम्बन्धी नवीन चित्रकारी का काम शुरू किया है। उन्होंने अपनी फोटोग्राफी से पंजाब के विरासती स्मारकों जैसे कि पुल कंजरी (अमृतसर), मूरिश मस्जिद (कपूरथला), बठिंडे का किला (बठिंडा) का भी प्रचार किया है। वह प्रतिष्ठित पत्रिकाओं के लिए नियमित योगदान भी डाल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here