Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur शिवसेना कार्यकर्ता हर ई-रिक्शा चालक तक पहुंच कर जानें उनकी मुश्किलें :...

शिवसेना कार्यकर्ता हर ई-रिक्शा चालक तक पहुंच कर जानें उनकी मुश्किलें : रणजीत राणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना बालठाकरे के जिला कार्यकारी‌अध्यक्ष विजय ठाकुर की अध्यक्षता में ई-रिक्शा चालकों को प्रशासन द्वारा मूलभूत सुविधाएं दिलवाने के लिए जो अभियान शुरू किया था उस वक्त भारी बल मिला जब दर्जनों की तादाद में ई-रिक्शा चालक रेलवे रोड पर की जा रही बैठक में शामिल हो गए और ई-रिक्शा चलाने में आ रही समस्याओं के बारे में बताया। इस अवसर पर की जा रही बैठक में विशेष रूप से शिवसेना बालठाकरे के राज्य उप्पप्रमुख रणजीत राणा , जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बाघा , समाज सेवी जितेन्द्र कुमार लल्ली , व भाजपा नेता दिलबाग सिंह सिद्दू , विनोद कुमार वोद्धा भी इस बैठक में शामिल हुए । 

Advertisements

इस अवसर पर रणजीत राणा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शिवसेना बालठाकरे के कार्यकर्ता हर एक ई-रिक्शा चालकों को मिलकर उनकी मुश्किलों की जानकारी ले रही है और उन मुश्किलों के हल के लिए शीघ्र ही डिप्टी कमिश्नर साहिबां को‌ मांगपत्र  दिया जाएगा ।  मौके पर आई महिला ई-रिक्शा चालक बलजिंदर कौर ने बैठक में कहा कि आज भारी संख्या में महिलाएं भी काफी तादाद में ई-रिक्शा चला रही है और महिला ई-रिक्शा चालकों को भी तरह-तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है । 

शिवसेना ने जो हमारे अधिकार के लिए जो आवाज उठाई‌ है उससे हमें हौंसला मिला है इसलिए शीघ्र ही भारी संख्या में महिला चालक भी शिवसेना बालठाकरे में शामिल होंगी इस अवसर पर सर्वजीत रिंकू , लखन शर्मा , अमृत लाल ,पवन कुमार , प्रीत सिंह , रवि कुमार , विकास कुमार , मनोज कुमार , संदीप सिंह , राज कुमार , सुखदेव सिंह , तिलक राज , लखविंदर सिंह , कर्ण दीप , राज कुमार डाडी ,‌‌‌ अमरीक सिंह , तरसेम लाल , ज्ञानचंद , समेत भारी संख्या में ई-रिक्शा चालकों ने शिवसेना बालठाकरे में शामिल होने का ऐलान किया 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here