
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। एसजीपीसी के प्रधान पद के चुनाव में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के सिर प्रधान पद का ताज सजा। सुरजीत सिंह भिट्टेविंड ने उनका नाम प्रधान पद के लिए प्रस्तावित किया। जबकि दूसरे पक्ष ने मिट्ठू सिंह कानेके का नाम पेश किया। इस दौरान हुए मतदान में हरजिंदर सिंह धामी ने विजयी हासिल की और सभी मतदाता सदस्यों का धन्यवाद किया।

बता दें कि जिला होशियारपुर के शामचौरासी हलके से संबंधित एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी 25 सालों से कमेटी के सदस्य के तौर पर सेवाएं निभा रहे हैं और इनके नाम की चर्चा पहले ही चल रही थी। इसके साथ ही यह भी बता दें कि श्री धामी बादल परिवार के काफी नजदीक हैं और राजनीति एवं धार्मिक क्षेत्र में काफी अनुभवी भी माने जाते हैं। कमेटी के वार्षिक इजलास दौरान उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री धामी को प्रधान पद की जिम्मेदारी मिलने से दोआबा क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और हर कोई उन्हें बधाई देने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंचने लगा था वहीं फोन पर भी बधाईयों का तांता लगा है।












