Wednesday, October 14, 2026
Home Latest केमिकल से भरा टैंकर बेकाबू होकर पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

केमिकल से भरा टैंकर बेकाबू होकर पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक बड़ा हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। एक टैंकर जो बेंजिल केमिकल से भरा हुआ था बेकाबू होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते टैंकर से कूदकर अपनी जान बचा ली।

Advertisements

जानकारी के अनुसार टैंकर तेज रफ्तार में था। अचानक ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और टैंकर सड़क के किनारे पलट गया। पलटते ही टैंकर से केमिकल का रिसाव शुरू हो गया जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियों को काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here