पंजाब और पंजाबियत की भलाई के लिए प्रदेश में आप की सरकार बनाना हमारा फर्ज: चेची


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी के जिला ट्रेड विंग होशियारपुर अध्यक्ष व पार्षद जसपाल सिंह चेची की अगुवाई में बदलाव रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर हलका इंचार्ज पार्षद ब्रह्मशंकर जिम्पा, मैडम करमजीत, जिला प्रधान दिलीप ओहरी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लेकर लोगों को आम आदमी पार्टी के पक्ष में लामबंद किया। रैली असलामाबाद से प्रारंभ हुई और शहीद भगत सिंह चौक पहुंचकर संपन्न हुई। रैली को संबोधित करते हुए जसपाल चेची ने कहा कि पंजाब की मौजूदा स्थिति में सुधार लाने एवं यहां की बिगड़ी हुई आर्थिक व्यवस्था में सुधार के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि आज तक जितनी भी पार्टियों ने पंजाब में सत्ता संभाली है ।

Advertisements

उन्होंने अपना घर भरने के सिवाये कुछ नहीं किया और पंजाब एवं पंजाब की जनता को लूटा ही है। श्री चेची ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में वह कर दिखाया है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सडक़, पानी एवं बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के कारण आज दिल्ली वासियों का जीवन सुगम हुआ है और लोग आम आदमी पार्टी के पक्ष में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को लूटने वाली पार्टियों को अब जनता मुंह नहीं लगाएगी तथा प्रदेश की कमान आम आदमी के हाथों सौंपने का मन बना चुकी है। जनता आप की नहीं बल्कि अपनी सरकार बनाने जा रही है।

इसी लिए उन्होंने बदलाव रैली के आयोजन से यह संदेश देने का प्रयास किया है कि पंजाब की खुशहाली के लिए बदलाव कितना जरुरी है और आप की सरकार बनाकर पंजाब एवं पंजाबियत की रक्षा करना हमारा फर्ज है। इस दौरान पार्षद जिम्पा, मैडम कर्मजीत व दिलीप ओहरी व अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया और जनता को आप के पक्ष में लामबंद करते हुए पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। रैली के समापन पर श्री चेची ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here