भाजपा की नीतियों से आहत न्यू शांति नगर अध्यक्ष कमल सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन, अरोड़ा ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। मोहल्ला न्यू शांति नगर से भाजपा अध्यक्ष कमल सिंह साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर कमल सिंह ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है तथा वे इस बात से काफी आहत थे। इसके अलावा विधायर अरोड़ा द्वारा होशियारपुर में करवाए गए सर्वपक्षीय विकास और प्रदेश की चन्नी सरकार द्वारा आम आदमी के हितों का ध्यान रखते हुए लागू की गई नीतियों का भी उन पर काफी प्रभाव पड़ा है। जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया और अरोड़ा की उपस्थिति में वह कांग्रेस में शामिल हुए।

Advertisements

इस अवसर पर अरोड़ा ने कहा कि भाजपा डूबता जहाज है किसानों के साथ जो उसने किया वह जग जाहिर है तथा आम जनता के लिए भी उसके पास कोई ठोस नीतियां नहीं हैं। भाजपा जाति एवं धर्म के नाम पर बांटना जानती है और वह इसी पर आधारित राजनीति करके अपने स्वार्थ सिद्धी करती है। जबकि कांग्रेस ने सदैव विकास एवं देश की एकता एवं अखण्डता के लिए कार्य किया है व शहादतें दी हैं। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, ब्लाक अध्यक्ष कैप्टन कर्मचंद, नगर निगम फाइनांस कमेटी के चेयरमैन पार्षद बलविंदर बिंदी, सरपंच राम सरुप, पार्षद हरविंदर सिंह बिंदर, सरपंच बलविंदर भट्टी, कमल कटारिया, सरबजीत कुमार साबी, विजय सरोज, प्रदीप कुमार व केवल ठाकुर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here