
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। स्विटजरलैंड सरकार ने एक इच्छामृत्यु की मशीन को कानूनी मंजूरी दी है। इस मशीन की मदद से गंभीर रोग से पीडि़त मरीज बिना दर्द के शांति से मौत को गले लगा सकेंगे। इसे बनाने वाली कंपनी ने बताया है कि मशीन के अंदर ऑक्सीजन का लेवल बहुत कम कर दिया जाता है, जिससे 1 मिनट के अंदर इंसान की मौत हो जाती है। ताबूत के आकार की इस मशीन का नाम सरको रखा गया है।

स्विट्जरलैंड में 1942 से इच्छामृत्यु को कानूनी मान्यता प्राप्त है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि यह मशीन खुदकुशी को बढ़ावा देगी जो कि सही नहीं है। कहा जा रहा है कि मशीन उन मरीजों के लिए उपयोगी है जो बीमारी की वजह से हिल-डुल नहीं पाते। बता दें कि स्विटजरलैंड में इच्छामृत्यु के लिए किसी तरीके की मदद लेना लिए कानूनी तौर पर वैध है। पिछले साल करीब 1300 लोगों ने इच्छामृत्यु के लिए कई संगठनों की मदद ली। वहीं, बड़े पैमाने पर लोग डॉ. डेथ की आलोचना भी कर रहे हैं। लोग मशीन में इस्तेमाल किए जाने वाले तरीके को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह एक गैस चेंबर की तरह से है। कुछ दूसरे लोगों ने कहा कि यह मशीन आत्महत्या को बढ़ावा देगी।












