Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur 10 दिसंबर को एसडीओ कार्यालय के सामने करेंगे रोष रैली: राजीव शर्मा

10 दिसंबर को एसडीओ कार्यालय के सामने करेंगे रोष रैली: राजीव शर्मा

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: प्रवीन सोहल। पीडबल्यूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर जत्थेबंदी की ब्रांच वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन की मीटिंग ब्रांच प्रधान राजीव शर्मा की अगुवाई में तलवाड़ा में हुई। मीटिंग में पूर्व प्रधान सूबा सिंह भी पेंशनर साथियों के साथ शामिल हुए।

Advertisements

मीटिंग दौरान प्रधान राजीव शर्मा ने बताया कि एसडीओ तलवाड़ा कर्मचरियों की मांगों को काफी दिनों से मानकर लागू नहीं कर रहा, जिसके विरोध में 10 दिसंबर को एसडीओ वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन तलवाड़ा के दफ्तर के आगे रोष रैली की जाएगी, जिस जिम्मेदारी एसडीओ की होगी। रैली में पेंशनर और फील्ड कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर को पंजाब सरकार से जत्थेबंदी की मीटिंग हो रही है। इस लिए उन्होंने सरकार से मांग की कि जो कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के लिए कानून बना रही है। उसें वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन विभाग का कोई भी ठेका मुलाजिम पक्का नहीं होता। ठेका कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ बहुत गुसा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ठेका और आऊटसोर्स मुलाजिमों को पक्का किया जाए। उन्होंने कहाकि जिन कर्मचरियों को 2011 में मंत्रियों की सब कमेटी द्वारा कोई लाभ नहीं दिया गया उनको सबको लाभ दिया जाए। 6वां पे कमिशन लागू किया जाए और कम से कम 26000 महीना तनख्वाह लागू की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं होती तो जत्थेबंदी को मजबूरन सख्त एक्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मीटिंग में दविंद सिंह, शाम सिंह, ओम दत्त, बलदेव सिंह, राज कुमार, दिया राम, सुखदेव सिंह आदि ने साथियों समेत हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here