Thursday, October 29, 2026
Home Punjab ‘आज़ादी का अमृत महांउत्सव ’ के अंतर्गत 18 से 22 दिसंबर के...

‘आज़ादी का अमृत महांउत्सव ’ के अंतर्गत 18 से 22 दिसंबर के बीच लगाए जाएँगे ग्रामीण युवाओं के लिए विशेष प्लेसमेंट कैंप: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। ‘आजादी का अमृत महाउत्सव ’ के अंतर्गत जिले के ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाने के लिए 18 से 22 दिसंबर के बीच विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) जसप्रीत सिंह ने बताया की दीन द्याल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत 10वीं और 12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए पंजाब स्किल डिवैल्पमैंट मिशन और ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के सहयोग के साथ यह कैंप लगाए जाएँगे।

Advertisements

उन्होंने आगे बताया की स्वास्थय, फूड प्रोसेसिंग, ब्यूटी, कैपिटल गुड्डज और मैनुफ़ेक्चरिंग क्षेत्र की नामी कंपनियां की तरफ से 1000 नौकरियों की पेशकश0 के लिए शिरकत की जायेगी। उन्होंने बताया की 18 दिसंबर को भारत पारा मैडिकल स्किल सेंटर बिद्धीपुर फाटक में कैंप लगाया जाएगा और इसी तरह 21 दिसंबर को नैशनल विज्ञान सुसायटीज़ स्किल डिवैल्पमैंट सैंटर भोगपुर और 22 दिसंबर सी.टी.इंस्टीच्यूट मकसूदां में कैंप लगाए जा रहे है। उन्होंने योग्य युवाओं को न्यौता दिया कि इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here