ऑनलाइन क्लास लगा रहे छात्र का मोबाइल फटा, हालत गंभीर

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। एक ओर यहां टैक्नोलॉजी का फायदा हो रहा है वहीं इसके नुक्सान भी है। ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौर तहसील के चदकुइया गांव की है। 15 वर्षीय रामप्रकाश पिता भानुप्रसाद भदौरिया एक निजी स्कूल में कक्षा-8 का छात्र है। गुरुवार दोपहर को वह स्कूल की ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहा था। इस दौरान मोबाइल भी चार्ज पर था। इसी समय मोबाइल फोन में ब्लास्ट हो गया। इससे छात्र का मुंह और नाक का हिस्सा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। परिजन नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे सतना जिला चिकित्सालय भेजा गया। हालत इतनी गंभीर थी कि बाद में उसे जबलपुर रैफर किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि छात्र का मुंह और नाक पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए हैं।

Advertisements

भानुप्रसाद ने बताया कि उनका बेटा रोजाना ऑनलाइन क्लास अटेंड करता है। गुरुवार दोपहर को भी वह घर में ही पढ़ाई कर रहा था। तभी तेज धमाके की आवाज आई। परिवार के सभी लोग उसके कमरे की तरफ दौड़े तो वह अचेत अवस्था में लहूलुहान पड़ा था। नागौद से सतना और फिर जबलपुर रैफर किया गया है। नाक और मुंह पूरी तरह से क्षत-विक्षत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here