टांडा में रेल रोको आंदोलन में हिस्सा ले रहे किसान की रात को हुई मौत

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से किसानों की मांगों को ले कर जालंधर पठानकोट रेल मार्ग को जाम कर के टांडा रेलवे स्टेशन नज़दीक लगाए गए पक्के मोर्चे दौरान कड़ाके की ठण्ड  एक किसान की मौत हो गई। मौत का शिकार हुए किसान की पहचान रतन सिंह (68 ) पुत्र ख़ज़ान सिंह , लाधुभाणा   के रूप में हुई है।   किसान जत्थेबंदी के सूबा आगू सविंदर सिंह चुताला, परमजीत सिंह भुल्ला, लखविंदर सिंह, वरियाम सिंह नंगल, गुरप्रीत सिंह खानपुर, सोहन सिंह गिल तथा  कुलदीप  बेगोवाल ने कहा कि रतन सिंह किसानी आंदोलन शहीद हुआ है। किसानों ने बजुर्ग किसान का शव रेलवे ट्रैक पर रख  दिन का रोस प्रदर्शन शुरू किया।

Advertisements

इस दौरान उक्त आगुओं ने कहा कि रतन सिंह की शहीदी के लिए पंजाब  सरकार जिम्मेवार है। उन्होंने कहा की सरकार किसानी मांगों के माने जाने तक शहीद हुए किसान के परिवार को 10 लाख रूपए का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, तथा उसका सारा कर्ज़ा माफ़ किया जाये। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार किसानों की मांगें नहीं मानती तब तक शहीद किसान का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर निशान सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी, गुरमुख सिंह, सुखजिंदर सिंह, सतनाम सिंह, हरजीत सिंह, परमिंदर सिंह, हरदीप सिंह, डॉ. हरदीप सिंह, हरभजन सिंह, नवदीप सिंह, सतनाम सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
उधर मौत का शिकार हुए बुजुर्ग किसान रतन सिंह के बेटे की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here