
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल डिफेंस वालंटियरों की तरफ से गांव सलवाड़ा को सेनेटाइजेशन करने के लिए स्प्रे करवाई गई। चीफ वार्डन लोकेश पुरी की अगुवाई में पोस्ट वार्डन व प्रमुख समाज सेवी सेठ नवदीप कुमार अग्रवाल द्वारा साथियों सहित गांव में स्प्रे करवाया गया। इस मौके पर सेठ नवदीप ने बताया कि जिलाधीश एवं ए.डी.सी. के निर्देशों पर सिविल डिफैंस वालंटियरों द्वारा उन्हें सौंपी गईं जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी मेहनत से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे गांव में दवाई का छिडक़ाव करके सेनेटाइज किया गया। सेठ नवदीप ने कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जो कदम उठाए जा रहे हैं उनमें सभी को सहयोग करना चाहिए, तभी हम इस संकट से निकल पाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घरों में रहें तथा सरकार की हिदायतों का पालन खुद ही यकीनी बनाएं।














