अमृत सिंह एवं हरप्रीत ए.डी.सी. और अमित सरीन एस.डी.एम होशियारपुर नियुक्त

transfers-punjab

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने आई.ए.एस. एवं पी.सी.एस. अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादलों के आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार सरकार द्वारा 77 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। ताबदलों के तहत ए.डी.सी. हरबीर सिंह एवं अनुपम कलेर तथा एस.डी.एम. अमरप्रीत कौर संधू का तबादला किया गया है तथा अमित सरीन को एस.डी.एम. होशियारपुर के तौर पर नियुक्त किया गया है।

Advertisements

शहीद भगत सिंह नगर के ए.डी.सी. (डी) अमृत सिंह को होशियारपुर का ए.डी.सी. (डी) तथा फगवाड़ा की ज्वाइंट कमिशनर ज्योति बाला को सहायक कमिश्नर ग्रीविएँस  होशियारपुर लगाया गया है। एस.डी.एम. अमरप्रीत कौर संधू को बरनाला में एस.डी.एम. संदीप कुमार के स्थान पर लगाया गया है, जबकि ए.डी.सी. हरबीर सिंह को कपूरथला का ए.डी.सी. (डी) तथा अनुपम कलेर को शहीद भगत सिंह नगर का ए.डी.सी. (ज) लगाया गया है। इसके साथ ही निगम कमिश्नर होशियारपुर बलबीर राज को एसडीएम बटाला लगाया गया। इनके स्थान पर हरप्रीत सिँह सुडान को ए.डी.सी. (डी) एवँ निगम कमिशनर होशियारपुर लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here