आजाद किसान कमेटी दोआबा ने 426 दिनों से लगाए धरनों के योद्धाओं को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आजाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर की ओर से जो धरने रिलायंस के शोरूम के आगे पिछले 426 दिनों से लगाए गए थे इन धरनों के योद्धाओं को डा. अंबेडकर नगर वसंत विहार, स्कीम नंबर 10 डी.सी. रोड, दशमेश पार्क में मोमेंटो तथा सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया गया। आजाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर के प्रधान हरबंस सिंह संघा ने मुख्य मेहमान पूर्व सहायक कमिश्नर सरदार सुरजीत सिंहए प्रोफेसर स. जे.एस. बढिय़ाल, प्रधान पंजाब पेंशनर एसोसिएशन पंजाब सूरज प्रकाश आनंद, प्रोफेसर बालकिशन पूर्व खेती-बाड़ी अफसर जसवीर सिंह परमार, पूर्व सिविल सप्लाई अफसर जोगिंदर पाल, कृष्ण कुमार कोहली और परमजीत सिंह परमार, किरण कुमार चोपड़ा, कुलविंदर सिंह घुम्मन, लखबीर सिंह पट्टी तथा जगजीत सिंह गिल को सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए सरदार सुरजीत सिंह पूर्व ए.डी.सी. तथा प्रोफेसर बढिय़ाल ने कहा कि यह किसानों का हौसला, हठ और शांतमय संघर्ष ही जीत का कारण है और इस संघर्ष में औरतों का भी बहुत बड़ा योगदान रहा हैए जिसको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता वर्ना मोदी का अहंकार तोडऩा कठिन कार्य था ।

Advertisements

उन्होंने किसानों को बहुत सावधान रहने की अपील भी की कि मोदी मरते दम तक अपनी राह नहीं भूल सकता, इसलिए वह और कोई चाल चल कर अपनी हार का बदला जरूर लेगा। दोनों मुख्य मेहमानों ने किसानों को यह हौसला भी दिया कि हम सीनियर सिटीजन वेलफेयर काउंसिल होशियारपुर के प्रमुख होने के नाते किसानों ाक भरोसा दिलाते हैं कि आगे भी किसानों को पूरा सहयोग देते रहेंगे। इस अवसर पर गुरमीत सिंह फुगलाना, मंगत सिंह होशियारपुरी, सुखपाल सिंह काहरी, हरदयाल सिंह भरत, मलकीत सिंह हुकड़ां, सरबजीत सिंह साबी, निर्मल सिंह हुकड़ां, ज्ञान सिंह भलेठु, वरिंदर सिंह चीमा, सरबजीत सिंह साबी, श्याम सिंह मोना कलां, गुरदीप सिंह, जसवीर सिंह अशोक कुमार शर्मा पट्टी, अवतरा सिंह शेरपुरी, अवतार सिंह पट्टी, जगतार सिंह काहरी, बलजीत सिंह साहरी, तरसेम सिंह नागरा, सुखदेव सिंह काहरी, दलवीर सिंह काहरी, सतपाल शर्मा, पाला सिंह भूंगे, राजेंद्र सिंह आजाद, अमनदीप सिंह संघा, दिलबाग सिंह काहरी सुरजीत सिंह तंबड़, हरजिंद्र सिंह सीना, रछपाल सिंह सीना, मनमोहन सिंह सीमा लैब, सोहन सिंह सरपंच हुकड़ां, बलविंद्र सिंह बडला खुर्द, शविंद्र कुमार न्यूज़पेपर, जसविंद्र सिंह तम्बड मोदी खाना माहिलपुर अड्डा, अश्विनी कुमार शर्मा सुतैहरी रोड, इंद्रजीत सिंह मोना कलां तथा कश्मीर सिंह हरगढ़ को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सभी सम्मानित साथियों ने अपने विचार भी रखें और सभी को भरोसा दिया कि वह हर समय किसानों के साथ तन मन और धन से जुड़े रहेंगे। अंत में प्रधान हरबंस सिंह संघा तथा सुखपाल सिंह काहरी ने सभी साथियों का इस समागम में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here