जागरूकता रैली निकाल किया नेत्रदान का आह्वान 

होशियारपुर, ( द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट – अरविन्द शर्मा/गुरजीत सोनू: 32वें राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूक्ता पंद्रवाडा के नौंवे दिवस के अवसर पर अलांय कल्ब इंटरनैशन डिस्ट्रीक्ट 119 की ओर से एक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। जो कि फगवाड़ा चैंक से शुरू होकर, घंटा घर, सैशन चैंक से होती हुई जिला कचैहरी चैंक तक पहुंची। जिस को आई.सी.सी. एैली अशोक पुरी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस रैली के प्रोजैक्ट चेयरमैन वी.डी.जी.-। एैली. एस.पी. राणा, को-चेयरमैन एैली सोमेश कुमार रीजन चेयरमैन तथा एैली.परमिंदर कुमार जोन चेयरमैन थे।

Advertisements

जागरूक्ता रैली का आरंभ अटवाल बैंड होशियारपुर की राष्ट्रीय धुन्नों से हुआ। रैली को झंडी दिखाने से पहले एैली. शरनजीत कौर, एैली. मनोज कुमारी, एैली सोनियां रानी ने राष्ट्रीय गीत गाया। शहर के विभिन्न  स्थानों पर सुखवीर सिंह, रमेश लाल, शशी किरण की निगरानी में बेबी रितीका, बेबी वंशिका तथा अदित्य प्रताप वर्मा ने जागरूक सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर स्थानक लेबर चैंक में एैली. अशोक पुरी ने संबोधन करते हुए कहा के देश भर में नेत्रदान जागरुकता अभियान में होशियारपुर सबसे आगे है।

जिस में अमृत सागर मित्तल सोनालीका, डा. बलविंद्र सिंह आई केयर, बहादर सिंह सनेत तथा जे.बी. बहल का अहम योगदान रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अलायंस कल्ब इंटरनैशनल की ओर से कोरनीया बलाइंडनैस को खत्म करने के लिए यथा शक्ति योगदान दिया जाऐगा। अटवाल बैंड, आई.सी.सी. प्रोजैक्ट चेयरमैन तथा को चेयरमैन को यादगारी चिन्ह देकर सनमान किया गया। इस  अवसर पर रीजन चेयरमैन एैली सोमेश कुमार ने कहा कि आज की इस सफल रैली से उत्साहित होकर जल्द ही राष्ट्रीय एकता पर एक रैली अटारी ब्रोडर के लिए निकाली जाएगी। जिस के प्रोजैक्ट चेयरमैन वी.डी.जी.-।।  एैली डा. एम. जमील वाली होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here