चंडीगढ़ निगम चुनाव अपडेट: ‘आप ‘ ने 14, भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 5 और अकाली दल ने 1 सीट पर दर्ज की जीत

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम के लिए 35 वार्डों के लिए चुनाव का रिजल्ट आज यानि 27 दिसंबर को आ रहा है। इस चुनावी मैदान में 20& उम्मीदवारों की की किस्मत दांव पर लगी हुई है। सवा एक बजे तक चुनावी अपडेट में पहली बार चंडीगढ़ निगम चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को बढ़त मिली हुई है। आम आदमी पार्टी ने अभी तक सबसे ’यादा 14 सीटेें जीती है।

Advertisements

इसके अलावा भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 5 और अकाली दल ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। बता दें इस चुनाव में भाजपा के मेयर रविकांत शर्मा चुनाव हार चुके हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने वार्ड 17 से मात दी। बता दें कि इस चुनाव में कई राजनीतिक दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी है। जिनमें दो मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री और कई बड़े नेता भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here