Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh मदन लाल जलालपुर द्वारा करवाई घनौर विकास रैली में मुख्यमंत्री की तरफ...

मदन लाल जलालपुर द्वारा करवाई घनौर विकास रैली में मुख्यमंत्री की तरफ से घनौर को सब-डिविज़न बनाने का ऐलान

घनौर(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने आज घनौर विकास रैली के दौरान घनौर को सब -डिविज़न बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने आज यहां हलका विधायक श्री मदन लाल जलालपुर की तरफ से करवाई गई घनौर विकास रैली के दौरान विशाल सभा को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्रीमंडल की अगली बैठक में घनौर को सब-डिविज़न बनाने की औपचारिक मंजूरी दे दी जायेगी। इस मौके पर हलका विधायक मदन लाल जलालपुर द्वारा हलके में करवाए करीब पौने 269 करोड़ रुपए के विकास कामों का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन और नींव पत्थर भी रखा, जिसमें 137 करोड़ रुपए के कामों का नींव पत्थर रखा गया, जिसमें 105 करोड़ रुपए के साथ घनौर हलके में बनने वाली सड़कों और 32 करोड़ रुपए के साथ हलके के लोगों को मिलने वाले पीने वाले साफ़ पानी और सिवरेज के कामों की शुरुआत की गई।

Advertisements

इस मौके पर स. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार ने समाज के हरेक वर्ग के लोगों के लिए जन कल्याण के ऐलान किये हैं। गाँवों के सरपंचों को संबोधन करते हुये कहा कि गाँवों की पंचायती ज़मीन में ज़रूरतमंदों को बिना किसी भेदभाव के 5-5मरले के प्लाट दिए जाएँ, उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकारी कार्यवाही बी.डी.पी.ओ स्तर पर ही की जायेगी। उन्होंने सरकार की तरफ से किये गए जन कल्याण कामों का ज़िक्र करते हुये कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से दो किलोवाट तक के मीटरों का 1500 करोड़ रुपए का बकाया माफ करने, 3रुपए यूनिट बिजली के रेट कम करने, गाँवों की टैंकियों पर लगी मोटरों के बिल माफ करने, पानी का बिल 50 रुपए करने समेत पेट्रोल में 10 रुपए और डीज़ल की कीमत में 5रुपए की कमी करके सरकार ने आम लोगों के लिए काम किया है। स. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह से मदन लाल जलालपुर जैसा हीरा संभाला नहीं गया और वह बादलों के साथ ही रिश्ते निभाते रहे। उन्होंने कहा कि जितनी देर अकाली दल में सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया जैसे नेता हैं, उतनी देर अकाली दल दोबारा सत्ता में नहीं आ सकता। उन्होंने बिक्रम सिंह मजीठिया को नशे का ब्रांड करारते हुये कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया इतने साल इसलिए बचा रहा है क्योंकि (कैप्टन अमरिन्दर सिंह) चाचा-भतीजा मिलकर चल रहे थे और कैप्टन ने मजीठिया पर पर्चा दर्ज़ नहीं होने दिया।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेताओं जत्थेदार गुरचरन सिंह टौहड़ा, जत्थेदार जगदेव सिंह तलवंडी, मास्टर तारा सिंह आदि को याद करते हुये कहा कि सुखबीर मजीठिया की जोड़ी ने ऐसे महान नेताओं के अकाली दल को तबाह करके रख दिया है। आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुये मुख्यमंत्री ने कहा नशे के मामले में केजरीवाल ने मजीठिया के आगे घुटने टेक दिए जिस कारण इसके 10 विधायक और 3संसद मैंबर इससे किनारा कर गए। मुख्यमंत्री ने घनौर हलके के लिए 28 करोड़ रुपए का और बड़ा तोहफ़ा देते हुये 10 करोड़ रुपए बकाया कामों समेत लिंक सड़कों के लिए 4.75 करोड़ रुपए नरवाना नहर की पट्टी को चौड़ा करने के लिए और 1करोड़ रुपए यूनिवर्सिटी कालेज घनौर के ऑडीटोरियम के लिए और हलके में 50 लाख रुपए राजपूत भवन के लिए, 37 लाख रुपए गौशालाओं के लिए, 50 लाख रुपए गीता भवन के निर्माण के लिए भी देने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुये और घनौर हलके में विकास संबंधी बोलते हुये हलका विधायक मदन लाल जलालपुर ने बताया कि हलके में 95 करोड़ रुपए सड़कों को चौड़ा करने और मुरम्मत करने पर खर्च किए गए हैं, जबकि 24 करोड़ रुपए के साथ हलके में पड़ते रजवाहों को पक्का करने समेत पुलों के निर्माण पर लगाए गए हैं और 10 करोड़ रुपए के साथ गंदे पानी की निकास, छप्पड़ों के नवीनीकरण और पंचायत घरों के निर्माण समेत हलके के सरकारी स्कूलों के कमरों के नवीनीकरण पर ख़र्च किया गया है। उन्होंने बताया कि 2.83 करोड़ रुपए अनाज मंडी और सब्ज़ी मंडी के विकास कामों पर लगाए गए हैं, जिनको आज मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित किया गया है। एम.एल.ए मदन लाल जलालपुर ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खजाने का मुँह लोगों की भलाई और विकास कामों के लिए खोला हुआ है जिस कारण आज उनकी तरफ से 132 करोड़ रुपए के विकास कामों का नींव पत्थर रखा गया है, जिसमें 100 करोड़ रुपए के साथ हलके की सड़कों का कायाकल्प किया जायेगा और 32 करोड़ रुपए के साथ लोगों को पीने वाला साफ़ पानी और सिवरेज की सही निकासी का प्रबंध किया जायेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद करते हुये कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से हलके में बेमिसाल विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। पी.एस.पी.सी.एल. के डायरैक्टर गगनदीप सिंह जोली जलालपुर ने संबोधन करते हुये कहा कि घनौर हलके को पंजाब में आदर्श हलका बनाया जा रहा है। घनौर विकास रैली के दौरान ज़िला ग्रामीण कांग्रेस के प्रधान गुरदीप सिंह ऊंटसर ने स्वागतम कहा।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, राजपुरा से विधायक हरदयाल सिंह कम्बोज़, ज़िला ग्रामीण कांग्रेस के प्रधान नरिन्दर लाली, अश्वनी बत्ता, गेजा राम, नगर पंचायत प्रधान नरभिन्दर सिंह भिन्दा, हरदीप सिंह लाडा, रोशन सिंह ननहेड़ा, बलजीत सिंह गिल, गुरनाम सिंह भूरीमाजरा, जगदीप सिंह डिम्पल चपड़, अच्छर सिंह, हरजिन्दर सिंह कामी, राम सिंह सील, कुलदीप सिंह, इन्द्रजीत सिंह गिफ़टी, जगरूप सिंह हैपी सिहरा, बलराज सिंह, आई.जी. पटियाला रेंज मुखविन्दर सिंह छीना, डिप्टी कमिशनर सन्दीप हंस, एस.एस.पी. हरचरन सिंह भुल्लर, घनौर के काऊंसलर, पंच-सरपंच, ब्लाक समिति और ज़िला परिषद मैंबर, बड़ी संख्या में इलाके के निवासी और अन्य आदरणिय मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here