लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना में इंसानियत तार-तार हो गई। एक 4 वर्षीय बच्ची के साथ एक डाक्टर ने ‘गलत काम’ किया। बच्ची ने घर जाकर परिजनों को सारी व्यथा सुनाई तो उन्होंने उक्त डाक्टर को काबू कर खूब पिटाई की। पुलिस ने आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार टिब्बा रोड स्थित गुलाबी बाग कॉलोनी इलाके में रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी बेटी 27 दिसंबर को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान खेल दौरान आरोपी डाक्टर के क्लीनिक में चली गई। जहां पर आरोपी डॉक्टर ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। मामले के बारे में पता चलने पर हंगामा हो गया और लोगों ने आरोपी अजय शर्मा की जमकर धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर पड़ताल शुरू कर दी है।