बॉलीबुड के लिए एक ओर बुरी खबर : प्रोड्यूसर विजय गलानी लंदन में आखिरी सांस ली, कैंसर से पीडि़त थे

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। वर्ष 2021 अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस साल बहुत सारे फिल्मी सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा। अब बॉलीबुड के लिए एक ओर बुरी खबर आई है। सलमान खान की ‘वीर’ के प्रोड्यूसर विजय गलानी का बुधवार रात 50 साल की उम्र में निधन हो गया है। विजय ने लंदन के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। बता दें कि वह वे तीन महीने पहले ब्लड कैंसर के इलाज के लिए भारत से यूके पहुंचे थे। कुछ महीने पहले ही उन्हें अपनी इस बीमारी के बारे में पता चला था।

Advertisements

विजय ने ‘सूर्यवंशी’ (1992), ‘अचानक’ (1998) ‘अजनबी’ आदि फिल्में बनाईं। 2010 में गलानी ने सलमान खान की ‘वीर’ को प्रोड्यूस किया। उनकी आखिरी प्रोडक्शन फिल्म ‘द पावर’ थी। इस एक्शन एंटरटेनर को इस साल 14 जनवरी को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here