निकाह के बाद सलमान को मिली बेवफाई, सुहागरात से पहले ही पत्नी निकली गर्भवती

मेरठ (द स्टैलर न्यूज़)। शादी के बाद एक नई दुनिया शुरू करना हर व्यक्ति का सपना होता है, लेकिन सलमान को क्या पता था उसकी शादी नहीं बल्कि उसके साथ धोखा हुआ है। इस बात का पता उसे तब चला जब उसकी दुल्हन के सुहागरात से पहले ही पेट में दर्द होने लगी। अस्पताल जाने के बाद मामला कुछ ओर ही निकला। घटना यूपी के मेरठ की है।

Advertisements

पीपलीखेड़ा गांव के सलमान का निकाह 25 दिसंबर को मेरठ के जाकिर कॉलोनी की रहने वाली सानिया के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि सुहागरात वाले दिन ही सानिया ने सलमान से कहा कि उसके पेट में दर्द है। सलमान ने जब इस बारे में अपनी मां को बताया तो उन्हें शक हआ। इसके बाद सानिया को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका अल्ट्रासाऊंड किया गया। जब रिपोर्ट आई तो पति के होश उड़ गए। रिपोर्ट में पत्नी 5 माह की गर्भवती निकली। उसके गर्भ में दो जुड़वा बच्चे पल रहे हैं।

इसके बाद पीडि़त ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की है। पीडि़त को पत्नी की बेवफाई का पता तब चला जब उसने पत्नी और उसके मायके वालों से इस बारे पूछा। सलमान का आरोप है कि उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष का कहना है कि उन्होंने उससे निकाह दस लाख रुपए लेने के लिए ही किया था। अब वो उसे दस लाख रुपए दें वरना झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। पीडि़त ने एसएसपी को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here