आत्मविश्वास मनुष्य का सबसे अनमोल धन: साध्वी कुलदीप भारती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा गौतम नगर आश्रम में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अपने विचार रखते हुए संस्थान के संस्थापक एवं संचालक सर्व श्री गुरू आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री कुलदीप भारती जी ने प्रवचनों में कहा कि आत्मविश्वास मनुष्य का सबसे अनमोल धन है। जिसकी आवश्यकता उसे कही भी पड़े तो बड़ी ही सहजता से उसे प्रयोग में लाया जा सकता है। आत्मविश्वासी व्यक्ति अपनी बात पुरे जोश और होश के साथ रखता है। उसकी हर बात में वजन होता है 1योकि मानों उसको अपने ऊपर पूरा यकीन होता है।

Advertisements

इसलिए सुनने वाला व्यक्ति भी उसकी बात बड़े अदब-आराम से सुनता है। उन्होनें उदाहरण के माध्यम से बताया कि जिस समय स्वामी विवेकानंद अपना भाषण देने शिकागो पहुंचे तो उनके आत्मविश्वास से युक्त विचारों के परिणामस्वरूप उनके शब्दों पर भी पूरी सभा में काफी समय तक तालियां बजती रही। अब यहाँ पर प्रश्न यह उत्पंन होता है कि आखिर मनुष्य में आत्मविश्वास कैसे आ सकता है? जब इन्सान को अपनी मनबुद्धि से ज्यादा, अपने आत्म तत्व और परम सता ईश्वर पर भरोसा हो तो मानव के 5ााीतर आत्मविश्वास अर्जित हो पाता है।

साध्वी जी ने आगे बताया कि ईश्वर के दर्शन बिना ईश्वर पर कभी विश्वास नही हो सकता। इसलिए यदि हम आत्मविश्वासी बनकर अपने जीवन की बाँधाओं का सामना करना चाहते है तो हम समय की दिव्य शक्ति सद्गुरू का पावन सान्निध्य प्राप्त करना ही होगा। सद्गुरू ही मनुष्य को ब्रह्मज्ञान रूपी रतन प्रदान करते है जिसके द्वारा हम प्रकाश रूप ईश्वर का दीदार अपने ह्रदय रूपी घट में ही कर सत्य मार्ग के अनुगामी बनते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here