ओपिनयन पोल में पंजाब की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी

नयी दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढ़िया । पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दलों ने चुनावी संग्राम जीतने के लिए अपनी सारी ताकतें झोंक दी है। इसी बीच सी-वोटर का ओपिनियन पोल सामने आया है जिसके जरिए यह पता लगाने की कोशिश हुई है कि प्रदेश की जनता किसे मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहती है। प्रदेश की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होने वाले हैं और 10 मार्च को चुनाव परिणाम सामने आएंगे। एबीपी न्यूज सी-वोटर ने प्रदेश की 117 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वहां की जनता का मिजाज जानने की कोशिश की। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक, सत्ताधारी कांग्रेस को 37 से 43 सीटें मिल सकती है। जबकि आम आदमी पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर दर्शाया गया है।

Advertisements

पार्टी को प्रदेश में 52 से 58 सीटें मिलने की संभावना है। जबकि शिरोमणि अकाली दल के खाते में 17 से 23 सीटें आ सकती हैं और भाजपा को 1-3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई। आपको बता दें कि 117 विधानसभा सीटों वाले प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की जरूरत होती है। ऐसे में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलते हुए नहीं दिखाया गया है। महज आम आदमी पार्टी ही बहुमत के करीब पहुंच रही है। इस बार का विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प रहने वाला है क्योंकि भाजपा अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ चुनावी मैदान में है। जबकि ओपिनियन पोल में असल टक्कर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच में दिखाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here