जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को बलिदान दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में एस.डी.एम. शिवराज सिंह बल सहित सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समागम के दौरान पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से हथियार उल्टे कर श्रद्धांजलि भेंट की गई। इसके बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता के बलिदान को याद किया।
श्रद्धांजलि समागम में एस.डी.एम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए उनकी ओर से दर्शाए सच, प्रेम व अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए उनके आदर्शों को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता की ओर से दिया गया भाईचारे, अमन व शांति का संदेश हमें देश की तरक्की में बनता योगदान देने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, लगन, अनुशासन व समर्पण की भावना से निभाने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर डी.एस.पी. प्रेम सिंह, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री मुकेश गौतम, सहायक लोक संपर्क अधिकारी श्री लोकेश कुमार के अलावा सिविल व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की तस्वीर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here