चरनजीत सिंह चन्नी होंगे कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा, राहुल गांधी ने वर्चुअल रैली में किया ऐलान

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना के एक होटल में राहुल गांधी ने मीटिंग के बाद अपनी वर्चुअल रैली में पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरा का ऐलान किया। चरनजीत सिंह चन्नी को एक बार फिर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है। बता दें कि वर्चुअल रैली का पंजाब की सभी 117 विधान सभा सीटों पर लाइव टैलीकास्ट किया गया। इसमें राहुल गांधी ने अपने विचार रखे और सीएम फेस की घोषणा की। उनके साथ चरणजीत चन्नी, पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू और सुनील जाखड़ भी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here