चुनाव सहेली मुहिम के तहत महिला मतदाताओं को किया जागरूक    

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एसडीएम-कम-होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निग अधिकारी मेजर डॉक्टर शिवराज सिंह बल के नेतृत्व में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाई जा रही चुनाव सहेली मुहिम के तहत घर-घर जाकर महिला मतदाताओं को जागरूक किया गया। स्वीप टीम  सदस्य सपना सूद के साथ अन्य सदस्यों ने विधानसभा क्षेत्र के घरों में जाकर महिलाओं को 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदान के द्वारा हम सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। जहां पर मतदान के बल पर ही सरकारें बनती है। दूसरे देश भारत के लोकतंत्र की उदाहरण देते हैं। जहां पर हर वर्ग के वोट की एक समान कीमत है। उन्होंने कहा कि हम सब को बिना किसी लालच के मतदान में भाग लेना चाहिए।

Advertisements

वोट बनाने के बाद हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम चुनाव वाले दिन इसका उपयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने दैनिक कार्यों को करना नहीं भूलते उसी तरह मतदान वाले दिन मतदान को भी सबसे महत्वपूर्ण कार्य समझ कर करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने घरों पर मेरा वोट मेरा अधिकार के स्टीकर भी लगाए ताकि आने जाने वाले भी इससे प्रेरित हो सके | इस मौके पर मॉडल टाउन निवासी सुदेश शर्मा ने कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज है उनका फर्ज बनता है कि मतदान में जरूर भाग ले| हमें इस बात का गर्व होना चाहिए कि हम सरकार चुनने में अपना योगदान डाल रहे हैं। महिला शक्ति को अपने परिवार का मतदान करवाने में अहम भूमिका निभानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here