नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत रत्न लता मंगेशकर के सम्मान में केंद्र सरकार ने डाक टिकट जारी करेगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को यह ऐलान किया। इसके लिए कुछ डिजाइन भी प्रपोज किए गए थे, जिसके बाद इस पर काम शुरू हो गया है।
बता दें लता मंगेशकर का 6 फरवरी को निधन हो गया था। वह कोरोना व निमोनिया से पीडि़त थी। वह करीब 28 दिन तक हॉस्पिटल में एडमिट रही। इस दौरान उनकी हालत में कुछ सुधार भी देखने को मिला था। लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ गई थी और बीते रविवार को उनकी मौत हो गई थी।