Sunday, October 25, 2026
Home National सीबीएसई ने 10वीं-12वीं की परीक्षा की तारीख की घोषित

सीबीएसई ने 10वीं-12वीं की परीक्षा की तारीख की घोषित

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। परीक्षा 26 अप्रैल से होगी। सब्जैक्ट वाइज डेटशीट का ऐलान अभी नहीं किया गया। परीक्षा का पैटर्न ठीक वैसा ही रहेगा, जैसा कि सैम्पल पेपर में दिया गया है। छात्र बोर्ड की वेबसाइट से सैम्पल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisements

कोरोना महामारी की वजह से सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षा दो टर्म में हो रही है। पहले टर्म की परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स के रिजल्ट अभी जारी नहीं हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here