Tuesday, October 20, 2026
Home Latest चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, 3 लोगों की मौत, कई घायल

चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, 3 लोगों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई शहर में बड़ा हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। नारंगी रोड पर चामुंडा नगर और विजय नगर के बीच स्थित रमाबाई अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा ढह गया। वसई-विरार नगर निगम के अग्निशमन विभाग और एनडीआरएफ (NDRF) की दो टीमों की मदद से बचाव कार्य जारी है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 घायल लोगों अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

Advertisements

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वामी समर्थ नगर स्थित रमाबाई अपार्टमेंट का हिस्सा देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से 20 लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिसकर्मी, एनडीआरएफ और नगर निगम की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here