जनता का विश्वास भाजपा के साथ, पंजाब में बनेगी डबल इंजन सरकार: बिट्टू भाटिया

होशियारपुर ()। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने अपने साथियों सहित वार्ड नंबर 43 के मोहल्ला कमालपुर, कच्चे क्वार्टर एवं तुलसी नगर में भाजपा प्रत्याशी तीक्ष्ण सूद के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर बिट्टू भाटिया ने कहा कि इस बार जनता का विश्वास भाजपा के साथ हैं और वे प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार दौरान जनता द्वारा किया जा रहा सहयोग इस बात को साबित करता है कि उन्हें भाजपा की नीतियों पर पूरा भरोसा है। बिट्टू भाटिया ने कहा कि पिछले समय में कांग्रेस की सरकार ने पूरे प्रदेश को भ्रष्टाटार के सिवाये कुछ नहीं दिया, जिसके चलते जनता बुरी तरह से त्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि अगर होशियारपुर की बात करें तो यहां के विधायक एवं पंजाब कैबिनेट में मंत्री रहे नेता जी ने शहर का विकास के नाम पर विनाश किया है। उन्होंने कहा कि जनता यह संकेत दे चुकी है कि वह इस बार एक तरफा वोट करके भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।

Advertisements

इस दौरान उनके साथ सतीश सरीन, राजेश राजू, विनय खन्ना, ओम प्रकाश शर्मा, राकेश ग्रोवर, कुलविंदर बब्बू, नरेश बिट्टू, राज कुमार कटारिया, लक्की भाटिया, अभी भाटिया, राकेश भसीन, विशाल त्रेहन, टिंकू अरोड़ा, मिंटू सेतिया, रिक्की कटारिया एवं कृष्ण लाल छाबड़ा आदि ने भी भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए तीक्ष्ण सूद को विजयी बनाने की अपील की ताकि शहर का विकास सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here